Thursday, June 27, 2024

हिंदी हाइकु : डॉ. लूनेश कुमार वर्मा

हिंदी हाइकु 
गुस्सा क्षणिक 
घातक परिणाम 
वाणी संयम।1 

 जिह्वा जन्मना 
 सरस वाणी पुष्ट 
सदा अस्तित्व।2 

 राम नवमी 
राम राष्ट्र संदेश 
नव पहल।3 

 शिशु पोषण 
स्तन अमृत रस 
माता महान।4 

 मन मंदिर 
राम सीता लक्ष्मण 
पवनपुत्र।5 

 स्पष्ट विचार
 विश्वास सहयोग 
नित नूतन।6 

 विकट स्थिति 
 रक्तदान किसका 
 जीवन रक्षा।7

वन की आग
वन्य जीवन शून्य
रक्षा प्रयत्न।8

अशोक चक्र
धर्म कर्म प्रतीक
चौबीस तीली।9

राष्ट्रीय ध्वज
सारनाथ का चक्र
अशोक स्तंभ।10

शांति प्रतीक
वीरता बलिदान
ऊंचा पदक।11

शौर्य पदक
वीरता पूर्ण कार्य
अशोक चक्र।12

बुद्ध पूर्णिमा
जन्म ज्ञान निर्वाण
तिथि विशेष।13

देश दुनिया
माया मोह का जाल
मोक्ष साधन।14

तेज बारिश
चक्रवात उत्पात
जल प्रलय।15
©डॉ. लूनेश कुमार वर्मा

No comments:

Post a Comment

Winners

आप सभी कलमकारो का हार्दिक स्वागत है अभिनंदन है  *श्रेष्ठ लेखनी कार्यक्रम जुलाई 2024* के कार्यक्रम में कुल ३३ प्रविष्टियां प्राप्त हुईं जिनमे...