======================
ना कर झगडा ना कर कोई तकरार
कर सभी से प्यार रख भाईचारा सभी के साथ.....
रहे सदा खुला सभी के लिये तेरा द्वार.......
क्यों की जीवन के दिन होते है सिर्फ चार...
जीवन मे रख हमेशा अच्छा तेरा व्यवहार....
जीवन जिने का तरीका रख सदाचार
जिंदगी होनी चाहिये तेरी हमेशा सदाबहार.....
चिंता मे डुब के रहेगा तो कैसे होगा जिंदगी मे बेडा पार.....
क्यों की जिवन मे होते है दिन सिर्फ चार.....
जीवन रहेगा हर पल समस्या से घिरा
डट कर मुक़ाबला कर सभी समस्यांओ का....
हो हाल कितना भी तेरा बुरा....
जिंदगी की जंग मे तो होती ही रहती जीत और हार.....
क्यों की जीवन मे होते है दिन सिर्फ चार.....
✍️अजय सरजोशी
अकोला, महाराष्ट्र
No comments:
Post a Comment